सुठेपा में मुद्रा रथ के माध्यम से वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता शिविर आयोजित

भीलवाड़ा समाचार 
आकोला (रमेश चंद डाड)
। राजस्थान ग्रामीण बैंक की शाखा बड़लियास के सेवाक्षेत्र स्थित बीसी प्वाइंट सुखवाल ई-मित्र, सुठेपा में मुद्रा रथ का प्रदर्शन करते हुए वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कैंप आयोजित किया गया।
शिविर में उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं महिलाओं को डिजिटल पेमेंट प्रोडक्ट एवं बैंकिंग सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर फ्रॉड से बचाव, आवश्यक सावधानियां बरतते हुए सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग का लाभ लेने के लिए जागरूक एवं प्रोत्साहित किया गया।
वित्तीय साक्षरता शिविर में भारत सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), अटल पेंशन योजना, केवाईसी (KYC), सीकेवाईसी (CKYC), एटीएम, साइबर सुरक्षा सहित अनक्लेम्ड जमा राशि को आरबीआई को प्रेषित किए जाने के बाद पुनः प्राप्त करने की प्रक्रिया की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
इस अवसर पर बैंक मित्र लोकेश जसावत, नाथू , बंसीलाल, नंदलाल, कन्हैयालाल, बालकिशन, अक्षय कुमार, प्रकाश, शुभम, राजू सहित पुष्पा, तुलसी, काली, गीता एवं श्यामू बाई उपस्थित रहे।
शिविर में वित्तीय साक्षरता समन्वयक दिलीप कुमार शर्मा, एफएलसी पीयूआर भीलवाड़ा तथा मुद्रा रथ सारथी छोटू सिंह ने उपस्थित लोगों को वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।